फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do devotion to God with dedication: Anand

समर्पण भाव से करें ईश्वर की भक्ति: आनंद

Sat, 04 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Do devotion to God with dedication: Anand
समर्पण भाव से करें ईश्वर की भक्ति : आनंद
विज्ञापन

सहारनपुर। रामलीला भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित कपिल आनंद ने कहा कि मुक्ति मार्ग आस्तिक है। उन्होंने कहा आस्तिक का सात्विक स्वरूप ही प्रभु की भक्ति का मार्ग है। उन्होंने कहा भक्ति के मार्ग से ही प्रहलाद, शबरी, विभीषण को मुक्ति मिली। ईश्वर उन्हीं को सानिध्य प्रदान करते हैं, जो समर्पण भाव से भक्ति करता है। उन्होंने कहा कि अहंकार के कारण जीव भटकता है। प्रभु अपने भक्त को अहंकार से बचाते हैं।

उन्होंने रुकमणि और श्रीकृष्ण के विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि प्रेम की सात्विक आसक्ति प्रभु से निकटता बनाती है और वासनात्मक आसक्ति केवल शारीरिक सुख ही प्राप्त कराती है। महारानी रूकमणी का प्रेम निश्छल एवं सात्विक था, तभी उन्हें प्रभुु की प्राप्ति हुई। कथा से पूर्व यजमान सत्यनारायण माहेश्वरी और सुशीला देवी ने सात वेदियों और समस्त देवताओं का पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर पंडित योगेश गोनियाल, पंडित अनिल कोदंड, रामपाल, धनंजय मित्तल, सुनील गुप्ता, ऋषिपाल को सम्मानित किया। अंत में आरती उतारकर प्रसाद बांटा। इस दौरान आनंद, राजीव अग्रवाल, मीनाक्षी मित्तल, सुशील शर्मा, प्रवीण अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed