फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM did surprise inspection, many employees found absent

डीएम ने किया औचक निरीक्षण, नदारद मिले कई कर्मचारी

Sun, 08 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM did surprise inspection, many employees found absent
गन्ना भवन में निरीक्षण करते डीएम आलोक कुमार पांडेय - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। समय से कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने नजर टेढ़ी कर दी है। शनिवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय ने गन्ना विभाग और भूमि संरक्षण अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित कर्मचारियों केे विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह दस बजे डीएम आलोक कुमार पांडेय ने गन्ना भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को भूमि संरक्षण, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सोहनपाल सिंह लेखाकार, राजेंद्र कुमार शर्मा जिलेदार, अशोक कुमार सींचपाल, महावीर सिंह सहायक भूमि निरीक्षक, विकास कुमार सहायक भूमि निरीक्षक, नितेश कुमार सहायक भूमि निरीक्षक, अनुजा, कन्हैयालाल चालक, धनेंद्र कुमार शर्मा चतुर्थ श्रेणी, प्रदीप कुमार सींचपाल, अवधेश कुमार चतुर्थ श्रेणी अनुुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार जिलाधिकारी को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में संजय कुमार सहायक, यशपाल सिंह वरिष्ठ सहायक, नीरज कुमार वरिष्ठ सहायक, अविनाश कुमार त्रिपाठी वरिष्ठ सहायक, महिपाल सिंह वरिष्ठ सहायक, हिमांशु कपिल वरिष्ठ सहायक, मुनव्वरजहां उर्दू अनुवादक, रमेश चंद्र शर्मा कार्यालय सहायक, उपकार सिंह कार्यालय सहायक, रजनीश कुमार कार्यालय सहायक, अर्जुन सिंह कार्यालय सहायक, कविता सैनी कार्यालय सहायक आदि अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed