फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diwali will be lit with lamps made of cow dung

गाय के गोबर से बने दीयों से जगमगाएगी दीपावली

Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Diwali will be lit with lamps made of cow dung
नगर निगम की कान्हा उपवन गोशाला में तैयार किए जा रहे एक लाख दीये
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। इस बार की दिवाली गायों के गोबर से बने दीयों से जगमगाएगी। इसके लिए नगर निगम नवादा रोड स्थित कान्हा उपवन गोशाला में एक लाख दीये तैयार करा रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को गोशाला पहुंचकर दीये बनाने के कार्य को देखा।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दीयों को आकर्षक बनाने के लिए उन्हें विभिन्न इकोफ्रेंडली रंगों से रंगा जा रहा है। आगामी वर्षों में यह संख्या कई गुणा अधिक रहेगी। गाय का गोबर मोबाइल के रेडिएशन से भी लोगों को बचा सकता है। ताजा गोबर सात दिन तक रेडिएशन से सुरक्षा कर सकता है। नगर निगम परिसर, दिल्ली रोड तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर शहर के लोगों को दीये उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गायों के गोबर से दीये बनाने का मकसद दीपावली को इकोफ्रेंडली बनाना है। गाय के गोबर से बने दीयों की लौ से निकला धुआं कीटाणुओं और मच्छरों दूर भगा देगा। लक्ष्मी पूजन में भी गोबर से निर्मित दीयों के उपयोग का काफी महत्व माना गया है। नगरायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि वे वातावरण को पवित्र करने और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए गाय के गोबर से निर्मित दीयों का उपयोग करें और इकोफ्रेंडली दीपावली मनाएं। उन्होंने बताया कि निगम की गोशाला में गोमूत्र से गोनाइल नाम से बनाए जा रहे कीटनाशक, गोबर से निर्मित जैविक खाद आदि भी उक्त स्टॉलों पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed