फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District will become industrial hub, signed MoU worth 646 crores

Saharanpur News: जनपद बनेगा औद्योगिक हब, साइन हुए 646 करोड़ के एमओयू

Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
District will become industrial hub, signed MoU worth 646 crores
उपायुक्त उद्योग सिद्घार्थ यादव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश सरकार की नई एमएसएमई नीति को लेकर उद्यमियों में खासा उत्साह है। सरकार ने जनपद में 3500 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य रखा है। इसमें अब तक 646.50 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन हो चुके हैं, जबकि अन्य कई प्रस्ताव इसकी प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में फरवरी में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। इसके माध्यम से प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनपद में 3500 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया गया है। उद्योग विभाग ने लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में कवायद तेज कर दी है। अब तक 646.50 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू साइन हो चुके हैं। इनमें काष्ठ कला से संबंधित औद्योगिक पार्क, निजी औद्योगिक पार्क स्थापित करने, जैव ऊर्जा, शहद, व्हीकल रिसाइलिंग प्लांट, आयुर्वेदिक एवं हर्बल उत्पाद, फिल्म स्टूडियो एवं एकेडमी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

फसल अवशेष से तैयार होगी जैव ऊर्जा
उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति के तहत जनपद में दो बायो एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी हो रही है। इनमें से एक साढ़ौली हरिया और इस्सोपुर में लगाए जा रहे हैं। साढ़ौली हरिया में यूनिक बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से इकाई स्थापित की जा रही है। कंपनी के निदेशक बृजेश प्रजापति ने बताया कि इसमें फसल अवशेषों और शुगर मिल से अपशिष्ट लेकर बायोकोल बनाया जाएगा। जिसका प्रयोग थर्मल पॉवर प्लांट में होगा। इसके जलने से कोयल से अधिक एनर्जी पैदा होती है। इससे फसल अवशेष को जलाने से पर्यावरण पर पड़ने वाले कुप्रभाव पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अब तक 646.50 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्तावों पर एमओयू साइन हो चुके हैं। कई अन्य प्रस्ताव अभी प्रोसेस में हैं। निवेशकों के उत्साह को देखते हुए उम्मीद है कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले निवेश के लक्ष्य का पूरा कर लिया जाएगा।---- सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग।

एक नजर में जनपद में एमओयू की स्थिति --
उत्पाद निवेश राशि (करोड़) में
काष्ठ कला संबंधी निजी औद्योगिक पार्क 200
दो काष्ठ कला उद्योग 150
दो निजी औद्योगिक पार्क 85
जैव ऊर्जा 30
शहद 25
व्हील रिसाइकिलिंग 20
आयुर्वेदिक एवं हर्बल उत्पाद 20
फिल्म स्टूडियो एवं एकेडमी 10
आयुर्वेदिक उत्पाद 10
पोल्ट्री फार्म 10
प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग 1.50
प्रिंटिंग 5
आयुर्वेदिक दवाई 5
पर्यटन संबंधी 20
फार्मास्युटिकल्स 50
एग्रीकल्चर संबंधी 5
योग 646.50

उद्यमी बृजेश प्रजापति

उद्यमी बृजेश प्रजापति- फोटो : SAHARANPUR

यूनिट बायो एनर्जी प्लांट

यूनिट बायो एनर्जी प्लांट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed