फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dharamveer Khatana joined SP with supporters

धर्मवीर खटाना समर्थकों सहित सपा में हुए शामिल

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dharamveer Khatana joined SP with supporters
सहारनपुर। युवा रक्षा दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर खटाना ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने भरोसा दिलाया कि सपा में शामिल होने वालों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में धर्मवीर खटाना ने अपने करीब 550 साथियों के साथ सपा में शामिल होने की घोषणा की। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार के कार्यकाल में रिकार्डतोड़ विकास कार्य हुए हैं। सभी वर्गों के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी लागू की गई थी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई है। इस सरकार के कार्यकाल में किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी उमर अली खान एवं वरिष्ठ नेता मजाहिर हसन राणा ने कहा कि सपा ही सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। जो बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर खटाना ने कहा कि सपा की किसान, मजदूर हितैषी नीतियों को देखते हुए ही सपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन के नेतृत्व में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम करेंगे। सपा में शामिल होने वालों में दिनेश चौधरी जानखेड़ा, अंशु खटाना जेहरा, मिंटू चौधरी जुड्डी, अंकुश राठी सांपला, नीरज चौधरी छापर, नीशू पंवार घाटेड़ा, शुभम चौधरी इस्माइलपुर, गगन सालियर, हेमंत चौधरी खेड़की, राहुल राठी एवं अमित राठी तिरपड़ी, आमिर चौधरी माजरी, प्रवेश प्रधान खोसपुरा, कलम सिंह छापर सहित अन्य शामिल हैं। इस दौरान अच्छन यादव, प्रवीण बांदूखेड़ी, राव वजाहत, अब्दुल गफूर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed