फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demolition in illegal colony, many constructions also sealed

अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण, कई निर्माण भी सील किए

Thu, 01 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demolition in illegal colony, many constructions also sealed
अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण, कई निर्माण भी सील किए
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण और सील की कार्रवाई की। कार्रवाई से संबंधित भवन स्वामियों और कॉलोनाइजर में खलबली रही।
उपाध्यक्ष आशीष कुमार और सचिव रामजीलाल के निर्देश पर जोन सात के तहत इंदिरा चौक, हौजखेड़ी मार्ग पर करीब 125 वर्ग गज भूमि पर चल रहे व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। जन्नत कॉलोनी में लड़कियों के मदरसे से आगे एक व्यक्ति द्वारा किए गए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को भी सील किया गया। मेला गुघाल क्षेत्र में पुरानी ईदगाह रोड पर चहारदीवारी खड़ी कर शटर लगाने का कार्य चल रहा है, जिसे सील किया गया। जोन चार के तहत शेखपुरा कदीम में दादा पीर के पास करीब 15 बीघा भूमि पर काटी जा रही कॉलोनी में जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा, अवर अभियंता शील कुमार जैन, हरिओम गुप्ता आदि शामिल रहे। उपाध्यक्ष और सचिव का कहना है कि यदि लोग कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और किसी भी प्रकार के भवन का निर्माण मानचित्र पास कराकर ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed