फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi Mango Festival begins, 80 varieties included

Saharanpur News: दिल्ली आम महोत्सव शुरू, 80 प्रजातियां शामिल

Sat, 06 Jul 2024 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi Mango Festival begins, 80 varieties included
सहारनपुर। जनपद का आम तीन दिवसीय दिल्ली आम महोत्सव में अपनी खुशबू बिखेरेगा। इसमें स्टॉल पर 80 प्रजातियों के आम का प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

जनपद के आम के विश्व के कई देशों में खासा पसंद किया जाता है। इसके चलते यहां के मैंगो पैक हाउस से प्रसंस्कृत कर आम का निर्यात होता है। यहां से ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इटली, अमेरिका, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य देशों में प्रतिवर्ष आम का निर्यात होता है। गत सीजन में भी 29012 किलो आम का निर्यात जनपद से हुआ था। इस बार भी आम का निर्यात शुरू हो चुका है।
जनपद का आम पहले भी दिल्ली से लेकर लखनऊ आम महोत्सव में पुरस्कृत होता रहा है। इस बार भी इसकी काफी संभावना है। आम महोत्सव में शामिल होने गए कंपनी बाग की साइंटोजेनेटिस्ट शिवांगी श्रीवास्तव और सहायक उद्यान विशेषज्ञ आकाश कन्नौजिया ने बताया कि जनपद के स्टॉल पर 80 प्रजातियों के आम प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं। तीन दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन

-- इन प्रजातियों का प्रदर्शन --
जनपद के स्टॉल पर दशहरी, चौसा, लंगड़ा, बंगलौरा, अल्फांसो, रटौल, स्वर्णरेखा, आम्रपाली, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर सौरव, गुलाब खास, रामकेला, सिपिया, जहांगीर, केसर, सेन्शेसन, पूसा सूर्या, नायाब, सफेदा, तैमूरिया, रसपूनिया, फजरी कल्याण, अंगूरदाना, सदाफल बारहमासी, बेलदार खुर्द बारहमासी, पीच, वनराज, जलाल, काला पेडी, अनानास, मंदराजी आदि प्रजातियों के आम का प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed