फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Daughter got married in the shadow of bayonets

बेटी की शादी हुई संगीनों के साये में

Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Daughter got married in the shadow of bayonets
शादी के समय मौजूद पुलिसबल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में पांच दिन पूर्व गांव भोजपुर में गोली का शिकार बने सोमपाल की पुत्री की शादी संगीनों के साये में सकुशल संपन्न हुई। इसके लिए थाना पुलिस दुल्हन की विदाई तक विवाह स्थल पर डटी रही।
विज्ञापन


जहां एक ओर मृतक सोमपाल के परिवार में सबसे बड़ी पुत्री कोमल की शादी की खुशी थी तो वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार गम में डूबा हुआ नजर आया। क्योंकि जिस घर में आज शादी हो रही थी उसी घर में मात्र पांच दिन पूर्व घर के मुखिया का जनाजा निकला था। 
विज्ञापन


बिल्कुल शांत माहौल में शादी की सभी रस्में निभाई गई। परिवार के लोग कोमल की शादी के लिए हर वो काम कर रहे थे, जो शादी के दौरान किए जाते है। लेकिन हर काम के दौरान बार-बार मौत का मंजर याद आता तो आंखें भर आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शादी के दौरान कोई विघ्न न पहुंचे इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से थाना पुलिस भी विवाह स्थल पर मुस्तैद नजर आई। शादी के दौरान गांव प्रधान सहित ग्रामीणों द्वारा भी अपनी ओर से हर संभव योगदान दिया गया।


जिला शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव दखौड़ी जमालपुर से आई बारात शांत माहौल में शाम के समय सभी वैवाहिक रस्मों के बाद दुल्हनिया को अपने साथ ले गए। एसओ ने बताया कि शादी शांति से निपट गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed