फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Criminals are fearless: Bike riding miscreants opened fire at two places in Saharanpur, incident was captured

अपराधी बेखाैफ: सहारनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने की दो जगह फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Jun 2024 12:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली से मात्र 200 मीटर दूर सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठे युवकों पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Criminals are fearless: Bike riding miscreants opened fire at two places in Saharanpur, incident was captured
माैके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला बंजारान में कोतवाली से मात्र 200 मीटर दूर सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठे युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी। भागते समय कुछ दूरी पर बाइक के सामने आए युवक को देख बदमाशों ने फिर से फायरिंग की।

विज्ञापन


गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। फायरिंग की घटना से लोग दहशत में आ गए। पीड़ित नफीस की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन

नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के पास नफीस अहमद पुत्र अनीश मोहल्ले के लोगों से साथ घर के बहार बैठा था। सोमवार रात 10:15 बजे बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने नफीस पर फायरिंग कर दी। इससे वहां बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। बाइक सवार भागने लगे तो रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

इस पर बदमाशों ने फिर से फायरिंग की और फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। इसमें बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकार नकुड़  एस एन वैभव पांडे  का कहना है कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed