फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Criminal carrying reward of Rs 50,000 surrenders in court

Saharanpur News: 50 हजार के इनामी बदमाश का कोर्ट में सरेंडर

Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 50,000 surrenders in court

विज्ञापन
सहारनपुर। 15 दिन पहले अंबेहटा के जनसेवा केंद्र में हुई डकैती में शामिल 50 हजार के इनामी बदमाश ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बदमाश विनेश नागर उर्फ विन्नी ने एक पुराने मामले में जमानत को तुड़वाया और सरेंडर किया। विन्नी ने फेसबुक पर चार वीडियो डालकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
दरअसल, 21 दिसंबर की रात अंबेहटा के एक जनसेवा केंद्र पर डकैती हुई थी। छह से आठ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश गल्ला ले गए थे, जिसमें एक से डेढ़ लाख रुपये बताए गए। डकैती के मामले में पुलिस पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से चार को मुठभेड़ में पकड़ा था। इसके बाद बदमाश विनेश नागर उर्फ विन्नी ने फेसबुक पर एक के बाद एक वीडियो डाली थी और पुलिस की मुठभेड़ को फर्जी बताया था।
विज्ञापन

वीडियो जारी कर कहा था कि दो दिन में नकुड़ थाने में सरेंडर कर देगा। वीडियो सामने आने के बाद हिस्ट्रीशीटर विन्नी की तलाश तेज हुई। तीन टीम बनाकर दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने बदमाश का इनाम 25 हजार से 50 हजार भी किया, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा। बदमाश विन्नी लूट के प्रयास मामले में जमानत पर बाहर था। उसने जमानत तुड़वाई और खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि पुलिस को लग रहा था कि थाने में सरेंडर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- बदमाश को रिमांड पर लेगी पुलिस
पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रहने वाली कोर्ट में बदमाश विन्नी नागर छुपकर पहुंचा। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सरेंडर होने के बाद पुलिस को पता चला। पुलिस अब बदमाश को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र लगाएगी। फिलहाल कोर्ट ने बदमाश को जेल भेज दिया है।

-------
-- गंगोह थाने का हिस्ट्रीशीटर है विन्नी
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बदमाश विनेश नागर उर्फ विन्नी गंगोह थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 19 मुकदमें दर्ज हैं। अब बदमाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। कोर्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रोशन गिरि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed