{"_id":"571e68bd4f1c1bae3da91b21","slug":"wine-had-hidden-in-potatoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू में छिपा रखी थी शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आलू में छिपा रखी थी शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सरसावा थाने में पकड़ी गई तस्करी की शराब।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी तथा आबकारी विभाग के संयुक्त प्रयासों से सोमवार को चंडीगढ़ से आ रही शराब की बड़ी खेप को पकड़ लिया गया। आबकारी विभाग ने बताया कि पकड़ी गयी शराब की कीमत यूपी में करीब 50 लाख रुपये है। इस दौरान ट्रक का क्लीनर तो पकड़ा गया, जबकि चालक भागने में सफल रहा।
एएसपी डा. सतीश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने के बाद वे पुलिस तथा आबकारी की टीम के साथ शाहजहांपुर चौकी पर चेकिंग कर रहे थे कि हरियाणा की ओर से एक ट्रक आया। उसमें आलू की बोरियां लदी हुई थी। जब उन्होंने जांच के लिए ट्रक रोका तो चालक उतरकर भाग निकला।
उन्होंने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें आलू की बोरियों के नीचे शराब की पेटियां भरी हुई मिली, जिसके बाद ट्रक को थाने लाकर खाली कराया गया तो उसमें अंग्रेजी शराब के पव्वों की 1200 पेटियां बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि आबकारी विभाग के अनुसार बरामद माल की कीमत यूपी में करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
पकड़े गए ट्रक के क्लीनर सुखविंदर निवासी निसिंग जिला करनाल ने बताया कि उन्होंने ये शराब चंडीगढ़ से भरी थी, जिसकी डिलीवरी अरुणाचल प्रदेश में देनी थी। पुलिस ने क्लीनर का चालान कर जेल भेज दिया।