बड़ी कार्रवाई: दबोचे गए छह शातिर चोर, पुलिस ने बरामद किए चोरी के 29 वाहन, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
सहारनपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से छह शातिर वाहन चोरों को दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के 29 वाहन और तार चाकू बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में क्राइम ब्रांच, देहात कोतवाली और थाना चिलकाना पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 19 चोरी के वाहन और चार चाकू बरामद हुए हैं।
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर मढ़ तिराहे से शाह आलम निवासी गांव चकहरेटी व दिलशाद पुत्र निवासी गांव जमालपुर थाना जनकपुरी को सोमवार की रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक और दो चाकू बरामद हुए हैं। इसी तरह थाना चिलकाना पुलिस ने सुल्तानपुर बाईपास तिराहे से सलमान व बाबर निवासी गांव फिरोजाबाद थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया। दोनों बाइक चोर सगे भाई है। इनके पास से 10 बाइक और दो चाकू भी पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों ने सहारनपुर के अलावा यमुनानगर, रुड़की और हरिद्वार से भी वाहन चोरी किए हैं।
सस्ते दामों बेच देते थे वाहन
पकड़े गए आरोपी शातिर वाहन चोर हैं, जो बाइक चोरी कर रंग बदलवाकर सस्ते दामों में देहात क्षेत्रों में बेच देते थे। आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनके गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: शादमा के प्यार में सौरभ ने चलाया ठेला, बदला धर्म...फिर बदल गई पूरी कहानी
लॉक ढीला होने पर आसानी से करते थे वारदात
आरोपी अस्पतालों, होटलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करते थे। घटना पूर्व आरोपी रेकी करते थे। अगर किसी वाहन का लॉक ढीला मिलता था तो उस पर पहले हाथ साफ करते थे।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार... छात्रा की हत्या मामले में मिले अहम सुराग, जल्द खुलेगा खौफनाक राज
वाहन छिपाने के बना रखे हैं ठिकाने
आरोपियों ने चोरी के वाहन छिपाने के अलग-अलग ठिकाने बना रखे थे। इतना नहीं, आरोपी अपनी रिश्तेदारों के यहां भी बाइक अपनी बताकर खड़ी कर देते थे। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से अहम जानकारियां मिली हैं, जिस पर पुलिस काम कर रही है।