{"_id":"6a9f192362de0e9f210f20b9","slug":"there-was-also-a-conspiracy-to-murder-sonu-of-panipat-and-himanshu-of-sonipat-shamli-news-c-26-1-sal1002-173517-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पानीपत के सोनू और सोनीपत के हिमांशु की हत्या की भी थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पानीपत के सोनू और सोनीपत के हिमांशु की हत्या की भी थी साजिश
Tue, 08 Sep 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
शामली। गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की जांच में सामने आया कि शार्प शूटरों के निशाने पर गायक अंकित बालियान के साथ ही पानीपत के सोनू मालपुरिया, सोनीपत के हिमांशु और एक अन्य व्यक्ति भी था। पुलिस ने इस संबंध में पानीपत और सोनीपत पुलिस को जानकारी दी है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोगी गैंग के सरगना भोलू के कहने पर शार्प शूटर मोहित, सुमित, आर्यन और सत्यम को इन हत्याओं को अंजाम देना था। शूटरों ने बार-बार दिन और समय बदला। इस दौरान अंकित शूटरों के रडार पर आ गया और उसकी हत्या कर दी गई। एसपी के अनुसार सोनीपत में गिरोह के गुर्गे रोहित ने करीब तीन माह पहले पूछताछ में भी इस संबंध में जानकारी दी थी। जांच में सामने आया है कि करनाल, सोनीपत और शामली के बीच आने-जाने के दौरान शूटरों ने तीन बार अपने कपड़े बदले थे। पुलिस का मानना है कि ऐसा पहचान छिपाने और रास्ते में पुलिस की नजर से बचने के लिए किया गया। इससे यह भी संकेत मिलता है कि आरोपियों ने वारदात के बाद बच निकलने की पूरी तैयारी कर रखी थी।
सोनीपत से खरीदा गया था पीला पटका
पुलिस के अनुसार गोगी गैंग की पहचान माने जाने वाला पीला पटका भी सोनीपत से ही खरीदा गया था। इसी पटके को लेकर आरोपी वारदात के बाद भागे थे। पुलिस अब इस पटके को खरीदने से लेकर आरोपियों के आने-जाने और वारदात के बाद उनके रूट की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान के लेखक राहुल पुट्ठी को मिली धमकी
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बोले- मेरा किसी गैंग से कोई लेना-देना नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान गाने के लेखक हरियाणा के हिसार जिले के हांसी निवासी राहुल पुट्ठी को जान का खतरा सता रहा है। राहुल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी गैंग से कोई लेना-देना नहीं है।
राहुल पुट्ठी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि पिछले कई दिनों से यूपी और हरियाणा में चल रही घटनाओं और सोशल मीडिया पर आ रही पोस्ट से वह और उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कलाकार मनोरंजन के लिए गाने बनाते हैं और उनका उद्देश्य किसी गैंग या व्यक्ति को बढ़ावा देना नहीं है। यदि उनके गाने से किसी को परेशानी या ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गायक और गीतकार राहुल पुट्ठी अभी चंडीगढ़ में हैं। पुलिस जल्द ही राहुल के बयान दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल इस मामले में आरोपी नहीं हैं, लेकिन अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े कुछ अहम सुराग उनके बयानों से मिलने की संभावना है।
राहुल के कई गाने है चर्चित
राहुल पुट्ठी के प्रमुख गानों में भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, अंगली घुमाई जाटा, लव मैरिज और जाट शामिल हैं। उनके कई गाने हरियाणा में काफी चर्चित रहे हैं।