फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Injured youth dies while being taken for treatment.

Muzaffarnagar News: घायल युवक को उपचार के लिए ले जाते समय मौत

Tue, 08 Sep 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Injured youth dies while being taken for treatment.
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी खेत में ज्वार लेने गए घायल मिले शाकिब (22) ने उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया । परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी युवक के परिजनों ने बताया कि शाकिब पांच सितंबर की शाम करीब चार बजे गांव में ही खेत से ज्वार लेने गया था । शाम करीब साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों को सूचना दी कि शाकिब घायल अवस्था में खेत पर पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ मुज़फ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने घायल को दिल्ली रेफर कर दिया । दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई । वह उसे मृत अवस्था में वापस मुज़फ्फरनगर ले आए।
सूचना पर पुलिस मुजफ्फरनगर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता मुस्तकीम, भाई राकिब व दादी कोलकाता रिश्तेदारी में गए हुए थे । सूचना पर वह सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने बताया कि मृतक के सिर व छाती पर नुकीले हथियार से वार किए गए थे। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है । ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है और मृतक व उसका पिता व अन्य परिजन मजदूरी करते हैं।

ग्रामीण ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में मझला था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक का शव गांव में पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया और मृतक के घर पर ग्रामीण एकत्रित हो गए । परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है । तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed