फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Counterfeit notes found in HDFC deposit machine.

Ghaziabad News: एचडीएफसी की डिपॉजिट मशीन में मिले जाली नोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit notes found in HDFC deposit machine.

विज्ञापन
गाजियाबाद। एचडीएफसी बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) के रिजेक्ट बिन में 500 और 100 रुपये के जाली नोट मिलने का मामला सामने आया है। बैंककर्मियों ने सात 500 और एक 100 रुपये के जाली नोटों को संबंधित ब्योरे के साथ पुलिस को सौंपते हुए मामले की जांच और नोटों के स्रोत का पता लगाने की मांग की है। बैंककर्मियों ने जाली नोटों के साथ संबंधित खाता धारकों का ब्योरा भी पुलिस को सौंपा है।
नेहरूनगर स्थित एचडीएफसी बैंक के दो प्रतिनिधि सोमवार को सिहानी गेट थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि नेहरूनगर में बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन लगी है। शनिवार को इसकी जांच के दौरान मशीन के रिजेक्ट बिन में 500 और 100 रुपये के जाली नोट मिले।
विज्ञापन

बैंककर्मियों के मुताबिक, जाली नोट जमा करने पर सीडीएम बाकायदा संदेश भी देती है। साथ ही जमा की गई रकम में जाली नोटों की गणना नहीं करती। इसके बावजूद किसी ग्राहक ने बैंक में इसकी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर जाली नोट चलाने की चर्चा : सूत्रों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित एक रेस्तरां संचालक को 500-500 रुपये के तीन जाली नोट दिए गए थे। रेस्तरां संचालक को दो दिन बाद बैंक में नकदी जमा करने पर नोटों के जाली होने की जानकारी हुई। इसी तरह कौशांबी थाना क्षेत्र के आनंद विहार में एक सिगरेट विक्रेता को भी 500 रुपये का जाली नोट दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इन मामलों में दुकानदारों की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed