{"_id":"6a9f1b125765a3e3000ae86e","slug":"rider-records-sought-from-delivery-companies-police-to-conduct-verification-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141030-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डिलीवरी कंपनियों से मांगा राइडर्स का रिकॉर्ड, पुलिस करेगी वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डिलीवरी कंपनियों से मांगा राइडर्स का रिकॉर्ड, पुलिस करेगी वेरिफिकेशन
विज्ञापन
फूड डिलीवरी और ई-कॉमर्स कंपनियों के कर्मचारियों की जांच शुरू
पहचान पत्र, पते और आपराधिक रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पंचकूला पुलिस ने डिलीवरी राइडर्स के वेरिफिकेशन का अभियान शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देश पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी, ई-कॉमर्स समेत अन्य कंपनियों में काम करने वाले राइडर्स का रिकॉर्ड जुटाकर उनकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।
अभियान के तहत पुलिस डिलीवरी एजेंटों के नाम, मोबाइल नंबर, स्थायी और वर्तमान पते, पहचान पत्र तथा संबंधित कंपनी की जानकारी जुटा रही है। जिले के सभी थानों और चौकियों के साथ विशेष पुलिस टीमों को भी अभियान में लगाया गया है।
पुलिस ने डिलीवरी कंपनियों से अपने कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने और समय-समय पर उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराने को कहा है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि विभिन्न कंपनियों से राइडर्स का डाटा प्राप्त किया गया है। अब उनके पहचान दस्तावेज, पते और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नौकरी बदलने पर भी अपडेट होगा रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य डिलीवरी एजेंटों को परेशान करना नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम और शहर में बेहतर सूचना तंत्र तैयार करना है। कंपनियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी राइडर के नौकरी छोड़ने या दूसरी कंपनी में जाने पर उसका रोजगार संबंधी रिकॉर्ड अपडेट किया जाए।
पुलिस का कहना है कि किसी आपराधिक घटना की स्थिति में सत्यापित रिकॉर्ड होने से संबंधित व्यक्ति की पहचान और गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।