फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trader abducted, stirred

व्यापारी का अपहरण, हड़कंप

Sat, 10 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Trader abducted, stirred
crime
सहारनुपर के देवबंद में शादी समारोह में शामिल होने सरसावा गए एक व्यापारी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। उन्होंने उसे छोड़ने की एवज में 30 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले रखा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपहरण की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

मोहल्ला पठानपुरा (दगड़ा) निवासी सलीम अहमद का पुत्र इमरान (40) नगर के मजनूवाला रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान करता है। सात सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह सरसावा में शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से गया था।
विज्ञापन


रात में उसके घर के मोबाइल नंबर पर पहले मैसेज और फिर कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने इमरान का अपहरण किए जाने की बात कहते हुए उसे छोड़ने के लिए 30 लाख रुपये की रकम का इंतजाम किए जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रेलवे स्टेशन से इमरान की बाइक बरामद की है। सर्विलांस के जरिये उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उसके कई दोस्तों से भी पूछताछ जारी है।


एसपी के मुताबिक अभी तक की जांच में सामने आया है कि परिजनों से रकम ऐंठने के लिए इमरान ने स्वयं अपहरण का नाटक किया है या उसके दोस्तों ने ही उसका अपहरण किया है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed