Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman out shopping for Chhath festival dies in an accident

Chandauli News: छठ की खरीदारी करने निकली महिला की हादसे में मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman out shopping for Chhath festival dies in an accident
मोहनिया। क्षेत्र के भरखर गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उसकी ढाई वर्षीय बेटी और भांजा बाल-बाल बच गए। मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के घरी गांव निवासी मनोज चौधरी की पत्नी अंजू कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंजू छठ पूजा के लिए अपनी बड़ी बहन के घर बहदुरा गांव आई थी। उसके पति मनोज चौधरी अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। सोमवार को पति के मोहनिया लौटने के बाद दोनों ने छठ पूजा की खरीदारी करने की योजना बनाई। इसी सिलसिले में अंजू अपनी ढाई वर्षीय बेटी किरण कुमारी और भांजे के साथ बाइक से मोहनिया जा रही थी। भरखर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस अस्पताल लाया गया। हादसे में बेटी किरण और भांजा सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छठ की तैयारियों के बीच परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed