Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Body of a B.Ed. student found hanging from a tree in a mango orchard

Amroha News: आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला बीएड के छात्र का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Body of a B.Ed. student found hanging from a tree in a mango orchard
सैदनगली। गांव बिजनौरा में बीएड के छात्र का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान राजाराम सिंह का बेटा मीनू (22) बीएड का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, वह मंगलवार सुबह अचानक घर से लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। शाम को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर आम के बाग में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मीनू दो बहनों और चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। युवा बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed