{"_id":"57f007354f1c1b9a11574152","slug":"sonu-was-killed-in-immoral-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक संबंधों में मारा गया सोनू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनैतिक संबंधों में मारा गया सोनू
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
हत्या का खुलासा करते एसपी सिटी संजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में रेलवे कालोनी के मैदान में 28 सितंबर की रात में चाकू से गोदकर की गई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मरने वाला जाटव नगर का सोनू था, जिसकी हत्या अनैतिक संबंधों के चलते उसके ही कर्मचारी शुभम ने की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम, सोनू की शादी का विरोध कर रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर चाकू एवं सोनू के टूटे दो मोबाइल भी बरामद किए।
एसपी सिटी संजय सिंह ने पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में शुभम ने बताया की शुभम (18) और सोनू (30) के बीच चार वर्षों से अनैतिक संबंध थे। सोनू की शादी होने वाली थी, इसी बात से वह काफी परेशान था। सोनू उससे दूर-दूर रहने लगा था। यह उसे अच्छा नहीं लग रहा था । 28 सितंबर की रात दोनों ने कोर्ट रोड स्थित मॉडल शॉप पर शराब पी और दोनों ने साथ में खाना खाया। फिर दोनों सुनसान स्थान पर रेलवे कॉलोनी के मैदान में पहुंचे। वहां शुभम ने सोनू से अपनी शादी तोड़ने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इस पर शुभम ने छुरे से सोनू की गर्दन, शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
शुभम का उस्ताद भी था सोनू ः
शुभम ने बताया कि सोनू ने ही उसे जूते का काम सिखाया। वह 14 साल की उम्र से ही सोनू के साथ जूते बनाने का काम सीखने में लगा था। सुंदर होने पर सोनू ने उसके साथ संबंध बनाए।