फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police recovered 38 lakh from a car during checking in Saharanpur

Saharanpur: कार में इतनी मोटी रकम देख पुलिस हैरान, पांच लोग हिरासत में, पूछताछ में बताई ये अहम बात

Wed, 06 Mar 2024 02:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2024 02:15 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से मोटी रकम बरामद की। कार में इतनी मोटी रकम देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने पूछताछ में ये बड़ी बात बताई।

विज्ञापन
Police recovered 38 lakh from a car during checking in Saharanpur
38 लाख रुपयों के साथ पांच आरोपी पकड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में मंगलवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार में सवार पांच लोगों से 38 लाख 35 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में कार सवार रुपयों की बाबत कोई प्रपत्र मौके पर नहीं दिखा पाए। पुलिस ने रुपयों को जब्त कर सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

विज्ञापन


कोतवाल अमरपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस कस्बे में रात्रि गश्त कर रही थी। रात्रि करीब डेढ़ बजे कस्बे के जनक बाजार में एक अन्य प्रदेश की कार को देखकर रोका गया तो कार में पांच लोग सवार थे। शक होने पर पुलिस ने उक्त लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से 38 लाख 35 हजार की नगदी मिली। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति बरामद रुपयों व कार के संबंधी कोई प्रपत्र मौके पर नहीं दिखा पाए।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना एसडीएम संगीता राघव को दी और नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने रुपयों को अपने कब्जे में लेते हुए कार को कोतवाली लाकर सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव

कोतवाल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में कार सवार जाहिद, राशिद व अरशद निवासी राजपुरा व नूर आलम निवासी राजपुरा, पंजाब व मोहम्मद इस्तेकार निवासी गांव बसी, थाना शाहपुर मुज्जफरनगर ने बताया कि उक्त रुपये वे पंजाब में किसी को देने जा रहे थे। बताया कि बरामद रुपयों की बाबत आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: जयंत ने अनिल के सहारे चला ये बड़ा दांव, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed