फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Haryana Police pelted with stones, faced with vandalism during a raid

Mainpuri News: दबिश देने पर हरियाणा पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़

Sat, 17 Oct 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police pelted with stones, faced with vandalism during a raid
करहल। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला थाने से एक मामले में गांव सुकरुल्लापुर दबिश में आई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने के साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फरीदाबाद के पल्ला थाने के एसी राजकुमार ने बताया कि डीसीपी सेंट्रल की अनुमति लेकर टीम के एसपीओ रमेश कुमार, एसपीओ बलवीर के साथ निजी वाहन से शुक्रवार को गांव सुकरुल्लापुर में दबिश के लिए गए थे। उन्हें सर्विलांस से सटीक लोकेशन मिली थी कि गाड़ी ले जाने के मामले में आरोपी राहुल गांव में ही मौजूद है। उसकी गिरफ्तारी व वाहन बरामदगी के लिए मीठेपुर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार हमराह पूरन सिंह और पंकज राय के साथ सुबह करीब 11 बजे राहुल के घर पहुंचे और उससे पूछताछ की। जब उसे पकड़ कर ले जाने का प्रयास किया तो स्थिति बिगड़ने लगी। राहुल के परिवार के लोग आ गए और टीम पर हमलावर हो गए। विरोध करने पर पथराव करना शुरू कर दिया। हमले में एसपीओ बलवीर और एसपीओ रमेश कुमार चोटिल हो गए। उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इस बीच आरोपी राहुल भाग निकला। पुलिस ने दो हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। करहल थाने में सरकार सिंह, विकास, कृष्णा, मोहन, रेखा, खुशबू और राहुल निवासी सुकरुल्लापुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed