फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Missing skeleton of youth

लापता युवक का कंकाल मिला

Sun, 19 Mar 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी Updated Sun, 19 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Missing skeleton of youth
युवक के कपड़े। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
26 फरवरी से लापता युवक का कंकाल शेरपुर शाहपुर के जंगल मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर थाना पुलिस को सूचना मिली की गागलहेड़ी थाने के गांव शेरपुर शाहपुर के जंगल में ओमदत्त त्यागी के बाग में एक नर कंकाल पड़ा है। एसओ संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। उसकी शिनाख्त 26 फरवरी से लापता जाटव नगर थाना कुतुबशेर निवासी 23 वर्षीय आदित्य शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक की हत्या लापता होने वाले दिन ही कर दी गई होगी। केवल उसका सिर और रीढ़ की हड्डियों का ढांचा ही मिला है। उसकी शिनाख्त भी शव के पास से मिले कपड़ों और श्रंगार के सामान से हुई। इसके बाद उसकी सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि आदित्य नाचने-गाने का कार्य करता था। 26 फरवरी को आदित्य अपने दोस्तों के साथ छाछरेकी गांव शादी में आया था। तभी से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। उसकी गुमशुदगी परिजनों ने चार मार्च को थाना कुतुबशेर पर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed