फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal mining continued in the district, the administration slept

जिले में अवैध खनन होता रहा, प्रशासन सोता रहा

Wed, 29 Mar 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
जिले में धड़ल्ले से अवैध खनन होता रहा। जिले के प्रशासनिक अधिकारी को पता ही नहीं चला। हलके के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी खनन के निकल रहे ट्रकों की जानकारी नहीं हो सकी। एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल किसी को भी अवैध खनन का पता नहीं चल सका। खनन अधिकारी के निलंबित होने से प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं।      
विज्ञापन


जिले में हो रहे अवैध खनन के मामले में शासन ने खनन अधिकारी अभय रंजन को निलंबित कर दिया है। तीन राज्यों की सीमा पर बसे सहारनपुर में अवैध खनन की शिकायत बंद नहीं हुई है। अवैैध खनन पर लगाम कसना प्रशासन और पुलिस के लिए हमेशा चुनौती बनी हुई। 
विज्ञापन


प्रशासन आमतौर पर अवैैध खनन के मामलों में चुप्पी साधे रखता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि खनन अधिकारी पर कार्रवाई हुई, मगर अवैध खनन वाले इलाके के एसडीएम और पुलिस महकमा भी इसके लिए बराबर का जिम्मेदार है तो इन पर कार्रवाई क्यों नहीं। जांच में सामने आया है कि जिले से अवैध खनन कर रेत के ट्रक भरकर जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कार्रवाई के नाम पर 50 में से एक ट्रक को सील किया जाता रहा, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि अवैध रूप से हो रहे खनन की जानकारी अभी तक किसी को नहीं हो पाई थी। हरियाणा से सटे क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अब तक हो रहे अवैध खनन का पता ही नहीं चल पाया। जबकि कोई किसान एक मुट्ठी भी अपने ही खेत से मिट्टी उठा ले तो नियम कानूूनों का लंबी चौड़ी लिस्ट बन जाती 


वहीं ट्रकों के आवागमन की जानकारी हलके के सिपाही, दारोगा से लेकर आला अफसरों तक किसी को नहीं हो पाई। लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार, एसडीएम एवं अन्य उच्चाधिकारी तक अवैध खनन के बारे में नहीं जान सके। ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नीयत पर सवाल उठने लगा है। उधर, डीएम एस कमाल का कहना है कि हम इसकी जांच कर रहे हैं। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed