फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dhaka's stake in the newly married

ढायकी में नवविवाहिता कीजलाकर हत्या

Sun, 13 Dec 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Sun, 13 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dhaka's stake in the newly married
शादी के दो माह बाद ही ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। शव को घर में छोड़ ससुराली फरार हो गए। मायके वालों के पहुंचने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


गांव टिपरा निवासी अरुण की शादी थाना नकुड़ के गांव ढायकी निवासी जगपाल की पुत्री पूनम (22) से दो माह पूर्व हुई थी। पूनम के पिता जगपाल की ओर से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की तड़के सवा तीन बजे गांव निवासी रिश्ता कराने वाले मुकेश ने उसे फोन करके बताया कि ससुरालियों ने उसकी बेटी को जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन


इसके बाद वह परिजनों सहित पूनम की ससुराल पहुंचा। वहां पूनम अपने बेडरूम के फर्श पर जली हुई अवस्था में मृत पड़ी थी और घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। सभी दरवाजे भी खुले छोड़ कर फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगपाल की तरफ से पूनम के पति, ससुर, चाची और चाचा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि दो लाख और कार की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को जलाकर मार दिया। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed