{"_id":"5b786f2042c79246400a9cd4","slug":"91534619424-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
देवबंद। एक महिला ने तीन लोगों पर पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए अदालत से आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। अदालत ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
तहसील के एक गांव की महिला ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक जुलाई 2018 को दोपहर करीब एक बजे जब उसकी पुत्री घेर में पशुओं को पानी पिलाने जा रही थी तो उसी समय गांव के तीन व्यक्ति बदनीयत से घेर में घुस गए। आरोप है कि तीन लोगों ने उसकी पुत्री को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन पुत्री के शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता की ओर से बताया गया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते अदालत की शरण लेनी पड़ी।