{"_id":"5b732a4242c792304d718910","slug":"91534274114-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी
सहारनपुर। कुतुबेशर थाना क्षेत्र के बुड्ढीमाई चौक के पास मोहल्ला गिलानी बिल्डिंग में चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी एवं सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए देहरादून गया था।
मोहल्ला मिगलानी बिल्डिंग निवासी कारोबारी सतीश ठकराल मंगलवार सुबह लगभग दस बजे अपने घर का ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए देहरादून गए थे। उनके जाने के बाद चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला। चोरों ने घर में रखी लाखों रुपये की नगदी एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घर के ताले टूटे देख दोपहर लगभग एक बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन पर ताले टूटने की सूचना दी। वे घर वापस पहुंचे। उन्होंने देखा तो पूरा सामान बिखरा था। अलमारी के लॉकर टूटा था।
सतीश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि गली काफी संकरी है और सतीश ठकराल का अंतिम मकान है। उसके आगे गली बंद है। पुलिस ने पड़ोसियों से भी घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस आसपास सीसीटीवी की तलाश कर रही है।