फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट कर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा

लूट कर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा

Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
लूट कर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में पूर्व सभासद पति से लूटकर भाग रहे बदमाश को कई थानों की पुलिस और स्वॉट टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। एक दरोगा की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से आरोपी का साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के नदीम कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद पति राशिद अंसारी से सोमवार की शाम मंडी समिति के नजदीक से दो बदमाश 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। राशिद अंसारी द्वारा डायल 100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। पुरानी चुंगी के पास चेकिंग कर रहे कोतवाली नगर के एसएसआई विरेश गिरी ने बाइक पर आते बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक तेजी से बेहट रोड की तरफ भगा ले गए। बेहट अड्डे पर स्वाट टीम प्रभारी संजय पांडे अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। इसी बीच कोतवाली मंडी एसएसआई सुधीर उज्ज्वल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाश पुराना कलसिया रोड की तरफ मुड़ गए, जहां घिर जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई पुलिस ने फायरिंग की, जो एक बदमाश के पैर में लगी। बदमाशों की गोली नगर कोतवाली के एसएसआई विरेश गिरी की बुलेट प्रूफ जाकेट में लगी। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से लूटी गई नगदी, बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश का नाम जीशान पुत्र बुंदूहसन निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed