{"_id":"5a58ff094f1c1bec408b479b","slug":"81515781897-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका सभासद से मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका सभासद से मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी, तहरीर दी
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। रविदास मार्ग की एक महिला ने पांच लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके सभासद पुत्र से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
मोहल्ला रविदास मार्ग निवासी बिलकिस ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 11 जनवरी की शाम करीब सात बजे एक सभासद समेत पांच लोग हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे तथा उसके सभासद बेटे नौशाद को पूछने लगे। आरोप है कि जब उसने उसके घर में न होने की बात कही तो वह उसके साथ गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए न देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। बिलकिस का आरोप यह भी है कि इनमें से एक व्यक्ति ने यह भी कहा कि उसने बेटे को जान से मारने की सुपारी ले रखी है। बिलकिस ने बेटे की सुरक्षा करने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपस में पुराना विवाद चल रहा है। तहरीर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिनकी पुलिस जांच कर रही है। यदि आरोपों में सत्यता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।