फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिवार गया पूना तो चोरों ने खंगाल डाला घर

परिवार गया पूना तो चोरों ने खंगाल डाला घर

Tue, 25 Dec 2018 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
परिवार गया पूना तो चोरों ने खंगाल डाला घर
परिवार गया पूना तो चोरों ने खंगाल डाला घर
विज्ञापन

सहारनपुर। अहमदबाग में दवा व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेवरात चोरी कर लिए। परिवार घर का ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। इसके अलावा कांशीराम कालोनी में भी ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया।
सदर कोतवाली में मोहल्ला अहमद निवासी दवा व्यापारी मुकेश बंसल अपनी पत्नी के साथ शनिवार को घर का ताला लगाकर पुणे में रह रहे अपने बेटे से मिलने गए थे और मकान की चाबी पड़ोसी राजकुमार गुप्ता को दे गए। सोमवार को अपराह्न करीब चार बजे राजकुमार गुप्ता जैसे ही मुकेश बंसल के मकान में मछलियों को दाना डालने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख हैरान रह गए। घर के अंदर दोनों कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत कॉल करके मुकेश बंसल को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को भी घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। चोरों ने अलमारियों में रखे आभूषण ही चोरी किए हैं। चोरों ने मंदिर में रखी रैक को भी खंगाला। पुलिस घटना की जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी घटना देहात कोतवाली के शेखपुरा कदीम स्थित काशीराम कालोनी में हुई। कालोनी निवासी सुमन शनिवार को अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर परिचित के यहां गई थी। रविवार रात जब वह लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। अलमारी और उसके लॉकर भी टूटे हुए मिले। चोरों ने अलमारी में रखे लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। सुमन ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए आभूषण बनवाए थे। जिन्हें चोरी कर लिया गया। चोरों ने सिर्फ लॉकर तोड़कर आभूषण ही चोरी किए हैं। इस मामले में सुमन ने देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed