फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sleeper bus collides with truck after hitting a calf, passengers safe

Fatehpur News: बछड़े से टकराने के बाद ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, यात्री सुरक्षित

Sun, 06 Sep 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sleeper bus collides with truck after hitting a calf, passengers safe
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार को स्लीपर बस के सामने अचानक अन्ना मवेशी आ गया। बछड़े से टकराने के बाद चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बस का अगला हिस्सा हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा।
विज्ञापन

हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे। अन्ना मवेशियों के हाईवे पर घूमने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है।
घटना के समय बस में करीब 18 से 20 यात्री सवार थे। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी और खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची थी। इसी दौरान अचानक एक मवेशी बस के सामने आ गया। चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन मवेशी से टकराने के बाद बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर से बस के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त बस को छोड़कर सभी यात्री दूसरी बस से प्रयागराज की ओर रवाना हो गए। यातायात पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से किनारे खड़ा करा दिया, ताकि यातायात प्रभावित न हो। सीसीटीम प्रभारी केके यादव ने बताया कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। बस में 18 से 20 यात्री सवार थे और सभी दिल्ली से बिहार जा रहे थे। हादसा अन्ना मवेशी के हाईवे पर अचानक आने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed