{"_id":"6a9d9e90cf9ec449b20c2094","slug":"negi-ram-murder-case-both-accused-to-undergo-lie-detector-tests-over-three-days-chamba-news-c-88-1-cmb1008-195804-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेगी राम हत्याकांड... दोनों आरोपियों के तीन दिन होंगे लाई डिटेक्टर टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेगी राम हत्याकांड... दोनों आरोपियों के तीन दिन होंगे लाई डिटेक्टर टेस्ट
Sun, 06 Sep 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह क्षेत्र के बहुचर्चित नेगी राम हत्याकांड की जांच में पुलिस अब दोनों आरोपियों का लगातार तीन दिन लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी। दोनों आरोपियों का प्रतिदिन एक-एक टेस्ट होगा। इस दौरान मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की वैज्ञानिक तरीके से पड़ताल की जाएगी।
चार दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए डीएसपी रंजन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम दोनों आरोपियों को लेकर शिमला पहुंच गई है।
तीन दिन तक चलने वाली टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। पुलिस जांच में रिपोर्ट को अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हत्याकांड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। यही वजह है कि पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों और मृतक के परिजनों की नजर भी टेस्ट रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन
उधर, मृतक नेगी राम के भाई, अन्य परिजन और रिश्तेदार लगातार न्याय मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। डीएसपी रंजन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि लाई डिटेक्टर टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की जांच को नई दिशा मिलेगी और नेगी राम की मौत से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकेंगे।