{"_id":"6a9da0d57d47b342660b6874","slug":"a-woman-became-four-months-pregnant-due-to-rape-fir-lodged-against-the-accused-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161852-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुष्कर्म से चार माह की गर्भवती हुई युवती, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुष्कर्म से चार माह की गर्भवती हुई युवती, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हुसैनगंज। मौसी के घर रह रही युवती को प्रेमजाल में फंसाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती चार माह की गर्भवती हुई तो उसने परिजन को आपबीती बताई। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर रहती थी। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि मौसी के पड़ोसी श्यामू सोनी का घर पर आना-जाना था। इसी बीच उसने पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया।
आरोप है कि करीब चार माह पहले युवक पुत्री को बहाने से ले गया और दुष्कर्म किया। इसी बीच कई बार संबंध बनाए। युवती के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
गर्भवती होने पर युवती ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद थाने में शिकायत की गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।