फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenage girl visiting maternal grandparents' home crushed to death by pickup truck

Hardoi News: ननिहाल आई किशोरी की पिकअप से कुचलकर मौत

Sun, 06 Sep 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl visiting maternal grandparents' home crushed to death by pickup truck
फोटो-30-घटना के बाद बिलखती मृतका की मां मंजू व महिलाएं। संवाद
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदबेहटा में ननिहाल आई किशोरी को रविवार सुबह मछली लदी पिकअप ने कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र के गुरौली निवासी प्रमोद की ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदबेहटा में है। उनकी पत्नी मंजू देवी रक्षाबंधन पर बेटी माही (4) के साथ मायके गई थीं। रविवार सुबह गांव में माही मकान के बाहर चारपाई पर बैठी थीं। इस दौरान मछली लदी पिकअप ने बच्ची को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। परिजन आनन फानन माही को मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतका के पिता दिल्ली में राजमिस्त्री हैं। घटना का पता चलने पर वह भी शाम को हरदोई पहुंच गए। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पिकअप पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतका के परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed