फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelry worth two lakh rupees stolen from a house in Badhaiyanpurva after breaching the wall.

Hardoi News: बढ़ैयनपुरवा में दीवार में सेंध लगाकर मकान से दो लाख के जेवर चोरी

Sun, 06 Sep 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth two lakh rupees stolen from a house in Badhaiyanpurva after breaching the wall.
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा में चोरों ने पिछली दीवार में सेंध लगाकर मजदूर के मकान को निशाना बनाया। शनिवार रात हुई घटना में चोर यहां से बक्से में रखे जेवर चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरों की कीमत तकरीबन दो लाख रुपये है।
विज्ञापन

बढ़ैयनपुरवा निवासी दर्शन मजदूरी और खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात परिवार के साथ मकान के आंगन में सोए थे। रविवार सुबह पत्नी सदाप्यारी जागीं और कमरे में जाने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर उन्होंने परिजन को जानकारी दी। मकान के पीछे की तरफ परिजन पहुंचे तो दीवार में सेंध लगी मिली।
विज्ञापन

इसी सेंध से परिजन अंदर गए तो घटना का पता चला। यहां रखे दो बक्सों से सोने के एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झाला, एक मांग बेंदी, एक नथुनी और एक जोड़ी पायल चोरी होने का दावा दर्शन ने किया। कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मढ़पाई में हुई नकदी-जेवर की चोरी, प्राथमिकी नहीं की दर्ज
बेनीगंज काेतवाली क्षेत्र के मढ़पाई निवासी परमेश्वरदीन परिजन समेत पानीपत में रहते हैं। गांव स्थित मकान में ताला पड़ा था। रक्षाबंधन पर चचेरी बहन जशोदा के आने पर मकान में चोरी होने का पता 28 अगस्त को चला था। 30 अगस्त को परमेश्वरदीन भी गांव आ गए थे। दावा है कि 50 हजार रुपये, दो जोड़ी चांदी के जेवर, एक कमर बिछुआ, सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक मांगबेंदी, एक बेहसर, एक चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी बाली, चांदी की दो करधनी व कुछ बर्तन चोरी हुए हैं। परमेश्वरदीन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कई बार कोतवाली जा चुके हैं लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि अब तक घटना संज्ञान में नहीं थी। कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed