फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रधानाचार्या की फर्जी आईडी से आपतिजनक पोस्ट डाली

प्रधानाचार्या की फर्जी आईडी से आपतिजनक पोस्ट डाली

Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्या की फर्जी आईडी से आपतिजनक पोस्ट डाली
प्रधानाचार्या की फर्जी आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट डाली
विज्ञापन

सहारनपुर। एक स्कूल की प्रधानाचार्या के नाम से एक सोशल साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट डाल दी गई। पोस्ट में प्रधानाचार्या का मोबाइल नंबर फोन भी दर्शाया गया है। इस कारण दो दिन से उनके मोबाइल फोन पर गलत लोगों की कॉल आ रही हैं। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जनकपुरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली प्रधानाचार्या का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने सोशल साइट पर उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। साथ ही उनका मोबाइल फोन नंबर भी दर्शाया गया है। इसके बाद से उनके मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक कॉल आ रही हैं। प्रधानाचार्या के मुताबिक उनका परिवार बाहर रहता है और वह सहारनपुर में अकेली ही रह रही हैं। उनके पिता भी लोकसेवक रह चुके हैं। आरोपी की इस हरकत से उनको और उनके परिवार को ठेस पहुंची है। उन्हें मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है। इस मामले में उन्होंने जनकपुरी थाना में अज्ञात व्यक्ति केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया कि प्रधानाचार्या की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के बारे में जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed