फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरफराज हत्याकांड में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

सरफराज हत्याकांड में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 07 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सरफराज हत्याकांड में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
सरफराज हत्याकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांव गंदेवड़ा के पास सोमवार रात हुई युवक की हत्या के प्रकरण में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। उधर, मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को सपुर्दे खाक कर दिया गया।

बता दें कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के इस गांव में सोमवार सुबह सईद की बेटी कहीं चली गई थी। पड़ोस के ही युवक पर उसे बहलाकर ले जाने का आरोप लग रहा था। इस मामले को लेकर सोमवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने सईद के 22 वर्षीय बेटे सरफराज को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस प्रकरण में सरफराज के भाई नौशाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन को ले जाने को लेकर उसके भाई की पड़ोस के युवकों से कहासुनी हुई थी। इसमें खुर्शीद, सलमान और राशिद ने उसके भाई के हाथ पकड़े तथा शाहनवाज ने उसे तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इस तहरीर पर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed