फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Criminal who snatched a mangalsutra in broad daylight injured in an encounter.

Bahraich News: दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल

Fri, 04 Sep 2026 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Criminal who snatched a mangalsutra in broad daylight injured in an encounter.
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी व मौके पर जांच करते अ​धिकारी।
बहराइच। मटेरा में महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश से बुधवार रात पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। भागने के प्रयास में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को सीएचसी रिसिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब निवासी ग्राम आगापुरवा शेखदहीर, कोतवाली देहात के रूप में हुई है। उसके कब्जे से महिला से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि एक सितंबर को लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम सुआगाड़ा निवासी गंगोत्री अपने फूफा हरिद्वार के घर से वापस ससुराल लौट रही थीं। गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया था।
विज्ञापन

शिकायत पर मटेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपियों के बारे में सुराग मिला। एसपी के मुताबिक बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर बिलवा नहर मोड़ के पास दो बदमाशों की मूवमेंट की सूचना पर मटेरा पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी फायरिंग में रकीब घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी असलम दूसरी बाइक से भाग निकला। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कई मामलों में वांछित था। वहीं, भागे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

बदमाश के पास से बरामद सामग्री
लूटा गया मंगलसूत्र, .315 बोर का देशी तमंचा, खोखा, कारतूस, चोरी की बाइक, 4,850 रुपये नकद।
नौ आपराधिक मामलों का आरोपी है रकीब
पकड़े गए रकीब के खिलाफ पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, बीएनएस की विभिन्न धाराओं और अन्य गंभीर मामलों के मुकदमे शामिल हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना दरगाह शरीफ में पाक्सो एक्ट व अपहरण के मामले में दो प्राथमिकी दर्ज है। वहीं कोतवाली देहात व रामगांव में एक, मटेरा में तीन, थाना फखरपुर व जरवलरोड में एक-एक प्राथमिकी दर्ज है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी व मौके पर जांच करते अधिकारी।

मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी व मौके पर जांच करते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed