{"_id":"6a99c5a905203f92360302a3","slug":"magician-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1015-174873-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आने से जादूगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आने से जादूगर की मौत
Fri, 04 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर चिलौली गांव के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जादूगर देव प्रकाश शुक्ल (53) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और बृहस्पतिवार को बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
चिलौली निवासी देव प्रकाश बुधवार रात भोजन करने के बाद हाईवे किनारे टहलने गए थे। लौटते समय वह पैदल हाईवे पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल देव प्रकाश को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ इन्हौंना विवेक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी है।
जादूगर के नाम से थे मशहूर
देव प्रकाश शुक्ल उर्फ देवा गांव और आसपास के क्षेत्र में जादूगर के नाम से मशहूर थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी देव प्रकाश बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे। जादू दिखाने के साथ ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग और कृषि यंत्रों की मरम्मत में भी माहिर थे। देव प्रकाश की मौत से पत्नी सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे सत्यम शुक्ल समेत अन्य परिजन गमगीन हैं।