{"_id":"6a99c5f78edfb8ecea0ca8e6","slug":"youth-dies-in-road-accident-while-returning-from-picnic-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-152457-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के बारीमहेवा निवासी मृतक- किशन(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर सहजौर के पास बुधवार की रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में किशन वर्मा (24) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी राजेश चौहान (22) को भी गंभीर चोट आई। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों दोस्त पिकनिक मनाने धंधरौल बांध गए थे। लौटते समय हादसा हुआ। किशन की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसका छह माह का एक बेटा है।
करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव निवासी सुभाष चंद्र का पुत्र किशन अपने दोस्त राजेश के साथ पिकनिक मनाने डोंगिया जलाशय गया था। वहां से धंधरौल बांध चले गए। देर शाम करीब साढ़े सात बजे लौटते समय रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए।
आसपास के लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के कारण वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। किशन की मौत से पत्नी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घायल युवक का उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।