फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused, declared a Proclaimed Offender (PO) by the court two years ago, falls into police net.

Delhi NCR News: दो साल बाद कोर्ट से पीओ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। रोजकामेव थाना पुलिस ने करीब दो साल से घोषित अपराधी चल रहे आरोपी आवेश पुत्र ओमबीर निवासी आटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2020 के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के पुराने आदेश को सत्यापित कराया, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आवेश के खिलाफ मुकदमा नंबर 45, दिनांक 12 फरवरी 2020, धारा 323, 504 व 506 आईपीसी के तहत थाना रोजकामेव में मामला दर्ज था। अदालत में लगातार अनुपस्थित रहने पर उसके खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। जेएमआईसी नूंह डॉ. प्रियंका जैन की अदालत ने 4 सितंबर 2024 को आरोपी को घोषित अपराधी घोषित किया था। इससे पहले 3 अगस्त 2024 को उसके खिलाफ उद्घोषणा चस्पा की गई थी और निर्धारित एक माह की अवधि पूरी होने के बाद अदालत ने उसे पीओ घोषित किया। जांच अधिकारी एसआई दयाचंद के अनुसार आरोपी को 30 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अदालत से पीओ घोषित किए जाने संबंधी आदेश की प्रमाणित जानकारी प्राप्त कर उसका सत्यापन कराया गया। आदेश के आधार पर 31 अगस्त को रोजकामेव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article