{"_id":"6a99c716d2c6d303b70698f1","slug":"the-little-ones-dressed-as-krishna-and-radha-captivated-everyone-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166893-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कान्हा-राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कान्हा-राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबं
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर बाल लीलाओं की दी मनमोहक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर वीरवार को हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान कक्षा पहली से पांचवीं तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। नन्हे विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण, राधा, गोप-गोपियों और कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े विभिन्न पात्रों के रूप में आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम और ब्रज संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं और आत्मविश्वास से खूब तालियां बटोरीं।
फैंसी ड्रेस के साथ कृष्ण भक्ति और लोक प्रचलित गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, कर्म, प्रेम, मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य के मार्ग पर चलने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, मंच कौशल और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।