फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three unidentified riders in Scorpio identified, police raiding for arrest

Kushinagar News: स्कॉर्पियो सवार तीन अज्ञात की हुई पहचान गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Fri, 04 Sep 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Three unidentified riders in Scorpio identified, police raiding for arrest
कुशीनगर। बालू लदे ओवरलोड ट्रक से बहादुरपुर चौकी इंचार्ज और सिपाही को कुचलकर जान से मारने की कोशिश के मामले में तरयासुजान पुलिस ने बिहार निवासी तीन आरोपियों और एक स्थानीय आरोपी सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं एक नामजद आरोपी सन्नी राय फिलहाल फरार चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना के समय स्कॉर्पियो में सवार तीन अज्ञात की भी पहचान कर ली है। इनकी तलाश में एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। तरयासुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप 19 अगस्त की देर रात अवैध मोरंग-बालू लदे ट्रकों की जांच के दौरान तत्कालीन चौकी इंचार्ज शशांक राय व सिपाही बृजेंद्र मणि त्रिपाठी को ओवरलोड ट्रक से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई थी। इस वीभत्स घटना में ट्रक का पिछला पहिया चढ़ जाने से सिपाही बृजेंद्र मणि त्रिपाठी का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था जबकि चौकी इंचार्ज को हल्की चोटें आई थीं। घायल चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों-पिंटू कुमार कुशवाहा, पप्पू कुमार गुप्ता, सन्नी राय, अरविंद यादव व स्कॉर्पियो सवार अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मामले को लेकर सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। घटना के वक्त स्कॉर्पियो में सवार रहे तीन अज्ञात अन्य आरोपियों की भी पहचान पुख्ता कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed