फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जाली करेंसी के मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ रासूका की कार्रवाई

जाली करेंसी के मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ रासूका की कार्रवाई

Sat, 28 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जाली करेंसी के मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ रासूका की कार्रवाई
बेहट। पिछले साल पकड़ी गई 30.04 लाख की जाली करेंसी के मामले में पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी मुल्ला जाली उर्फ मो. रफीक के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई की है। अब तक इस मामले में कोतवाली पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि 8 नवंबर 2017 को गांव पठलोकर के जंगल से करीब तीस लाख रुपये की जाली करेंसी के साथ एक आरोपी अबुल हसन निवासी हसनपुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आशिक प्रधान निवासी गांव दतौली रांघड़ थाना देहात कोतवाली एवं मुल्ला जाली उर्फ मो. रफीक पुत्र करीमुद्दीन निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर मुख्य आरोपी बनाए गए थे। इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में डीएम की स्वीकृति के बाद एक अप्रैल 2018 में आशिक प्रधान के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की थी। अब पुलिस ने इस मामले में दूसरे मुख्य आरोपी मुल्ला जाली उर्फ मोहम्मद रफीक के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है। जेल में बंद मुल्ला जाली को एनएसए की कार्रवाई का नोटिस तामील कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed