फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Married woman left husband for lover Asif, he exploited her with false marriage promise, aborted twice,

शादीशुदा महिला से लंबे समय तक संबंध: शादी का झांसा देकर 2 बार गर्भपात, फिर दूसरी से सगाई...; आसिफ खान गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 12:26 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 12:26 PM IST
सार

एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Married woman left husband for lover Asif, he exploited her with false marriage promise, aborted twice,
शादीशुदा से इश्क,फिर दूसरी से सगाई,शादी का झांसा देकर 2 बार कराया गर्भपात,

विस्तार

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने एक युवक के प्रेम जाल में फंसकर अपने पति को छोड़ दिया। आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर पिछले कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और जब वह दूसरी जगह शादी करने की तैयारी में जुटा तो महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


मामले के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बालको में एक पीड़िता ने आकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी, लेकिन इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। आरोपी ने उसे प्यार के झूठे सपने दिखाए और उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल देना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि उसकी शादी टूट गई और वह अपने पति से अलग हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी आसिफ खान ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। महिला को भरोसा था कि आरोपी उससे शादी करेगा, लेकिन आरोपी चुपके से दूसरी लड़की से पारिवारिक रीति-रिवाज से सगाई कर शादी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला को इस दूसरी शादी की तैयारी के बारे में पता चला तो उसने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इस पर आरोपी ने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया और मारपीट व धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने बालको थाना पुलिस से शिकायत की।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया। एएसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता के बयान और मेडिकल से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

शादीशुदा से इश्क,फिर दूसरी से सगाई,शादी का झांसा देकर 2 बार कराया गर्भपात,

शादीशुदा से इश्क,फिर दूसरी से सगाई,शादी का झांसा देकर 2 बार कराया गर्भपात,

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed