{"_id":"6ab8af6c91e82417960b8b9e","slug":"raid-on-former-sgpc-member-amarjit-chawla-house-ludhiana-wife-questioned-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरजीत चावला के घर दबिश: सुबह तीन वाहनों में पुलिस पहुंची पूर्व एसजीपीसी सदस्य के घर, पत्नी से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमरजीत चावला के घर दबिश: सुबह तीन वाहनों में पुलिस पहुंची पूर्व एसजीपीसी सदस्य के घर, पत्नी से पूछताछ
Sun, 27 Sep 2026 11:23 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:23 AM IST
सार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर बहरीन से आई महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
अमरजीत चावला के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
महिला से दुष्कर्म के संगीन मामले में घिरे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
रविवार सुबह आनंदपुर साहिब पुलिस की विशेष टीम ने लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित उनके निवास पर दबिश दी। अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीन वाहनों में सवार होकर पहुंची 10 से 15 पुलिसकर्मियों की टीम ने अमरजीत सिंह चावला के वीआईपी लेन स्थित मकान को घेर लिया। हालांकि जब पुलिस ने छापामारी की तो अमरजीत चावला घर मौजूद नहीं मिले। घर में केवल महिलाएं मौजूद होने के कारण टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने चावला की पत्नी से काफी देर तक गहन पूछताछ की और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली।
विज्ञापन
बहरीन से आई महिला ने दर्ज कराई है शिकायत
मामले का खुलासा करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह मूल रूप से मालवा की रहने वाली है और बीते ढाई दशक से बहरीन में रह रही है। धार्मिक दर्शनों के उद्देश्य से जब वह श्री आनंदपुर साहिब पहुंची थी, तब आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। दर्ज शिकायत के मुताबिक, इस साल 27 फरवरी से 19 अगस्त के दौरान आरोपी ने उसे विभिन्न सरायों और कमरों में जबरन बंधक बनाकर रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विरोध करने व डराने-धमकाने से आहत होकर पीड़िता ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का भी प्रयास किया था, हालांकि वहां मौजूद सेवादार की सतर्कता से उसे समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया गया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के पास जाने से पहले उसने एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज समेत कई प्रमुख धार्मिक शख्सियतों से गुहार लगाई थी, मगर कहीं से न्याय न मिलने पर अंत उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी।