फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्व सभासद ने की ईओ से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

पूर्व सभासद ने की ईओ से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सभासद ने की ईओ से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका चेयरमैन पक्ष के पूर्व सभासद ने नगरपालिका कार्यालय में घुसकर ईओ के साथ मारपीट की दी। इसे लेकर पालिका कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। ईओ के साथ कोतवाली पहुंचे पालिका कर्मियों ने आरोपी पूर्व सभासद के खिलाफ नामजद तहरीर देकर विभिन्न आपराधिक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने कार्यालय में बैठे काम कर रहे थे। तभी अचानक वहां पहुंचे पूर्व सभासद पहलसिंह सैनी ने उनके साथ गाली गलौज एवं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने सरकारी रजिस्टर भी फाड़ डाला। वहां मौजूद अन्य लोगों एवं स्टाफ ने ईओ को बमुश्किल उसके चंगुल से मुक्त कराया। बताया कि आरोपी जान से मारने और तबादला कराने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उधर, मामले को लेकर नगरपालिका कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस और एसडीएम को सचित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद भी नगरपालिका पहुंचे और घटना के बारें में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पूर्व सभासद की हरकत की निन्दा करते हुए ईओ को समझाने का प्रयास किया परंतु वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात पर अडे़ रहे। इसके बाद ईओ पालिका कर्मियों के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ईओ के साथ मारपीट की सूचना पर भाजपा, सपा एवं अन्य पार्टियों के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। सूचना पाकर एसडीएम अमित आसेरी भी कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने ईओ कृष्ण मुरारी से पूरी जानकारी ली। पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने भी अपना पक्ष रखते हुए ईओ से कार्रवाई ना करने का अनुरोध करते हुए आरोपी पूर्व सभासद से सार्वजनिक माफी मंगवाने की बात कही। परंतु ईओ नहीं माने। भाजपा सभासद नीरज अग्रवाल और नगराध्यक्ष मुकेश राणा आदि ने एसडीएम को आरोपी द्वारा पूर्व में भी पालिका कर्मियों से दुर्व्यवहार किए जाने की बात से अवगत कराया। एसएसआई संजीव यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
गंगोह। ईओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि आरोपी पूर्व सभासद के स्कूल के आगे पाईप लाईन डालने के लिए सड़क खोदी गई है। आरोपी सड़क खोदने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हे फौरन मौके पर आने का दबाव बना रहा था। उन्होंने उसे काम निपटाकर कुछ देर में आने की बात कही तो आरोपी तैश में आ गया और कार्यालय पहुंचकर उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed