फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताला तोड़कर घर एवं दुकान से लाखों का सामान चोरी

ताला तोड़कर घर एवं दुकान से लाखों का सामान चोरी

Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर घर एवं दुकान से लाखों का सामान चोरी
सहारनपुर। तोता चौक के पास राम विहार कॉलोनी में एक बंद दुकान और मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के तोता चौक के पास राम विहार कॉलोनी निवासी मनोज कुमार का भाई पंकज गोयल मकान में ही बनी दुकान में आयुर्वेदिक दवाइयों का काम करता है। जबकि मनोज बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार की शाम पंकज दुकान बंद कर घर चला गया था, जबकि मनोज अपनी पत्नी के दुर्घटना में घायल होने पर उसके ऑपरेशन के लिए देहरादून गया हुआ है। रात में दोनों का बड़ा भाई अनुज कुमार निवासी जैन बाग घर की रखवाली के लिए राम विहार कॉलोनी वाले मकान में आकर निचले हिस्से में सो गया। अनुज कुमार के अनुसार रात करीब दो बजे वह भी जैन बाग स्थित अपने घर चला गया।
विज्ञापन

मकान बंद देख चोरों ने ताले तोड़ डाले। चोरों ने मकान और दुकान दोनों के ताले तोड़कर नाले में फेंक दिए। उसके बाद दुकान एवं घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण, एलईडी, कीमती कपड़े, कूलर, वाशिंग मशीन तथा दुकान से 17 हजार की नकदी और गैस सिलेंडर समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने दोनों भाइयों के मकान और दुकान के ताले टूटे पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दोनों भाई अपने मकान पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
ताले खोलकर हुई चोरी
चोरों ने कुछ तालों को तो किसी चाबी से खोला, जबकि कुछ तालों को तोड़कर नाले में फेंक दिया। मकान के ऊपरी हिस्से में जाने के लिए दरवाजे पर लगा ताला वहां नहीं था। अनुज कुमार का कहना है कि दोनों जगह के ताले डुप्लीकेट चाबी अथवा किसी अन्य तरीके से खोल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

-एक माह में दूसरी बार हुई चोरी
चोरों ने पंकज की दुकान एवं मकान को एक माह में दूसरी बार निशाना बनाया है। पंकज कुमार के बड़े भाई अनुज कुमार ने बताया कि आयुर्वेदिक दवा का काम करने वाले उसके भाई पंकज की इसी दुकान में 24 अप्रैल की रात को भी ताले तोड़कर चोरों ने तीन लाख की नगदी चोरी कर ली थी। उस समय भी पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed