{"_id":"5ba9386a867a557f032ad18a","slug":"21537816682-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला खत्री में छापा, गोवंश बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांपला खत्री में छापा, गोवंश बरामद किया
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला खत्री में छापा, गोवंश बरामद किया
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने सांपला खत्री गांव के जंगल में छापेमारी कर कटान को लाया गया गोवंश बरामद किया है। इस दौरान आरोपी पुलिस को देख मौका पाकर फरार हो गए।
सोमवार को पुलिस ने सांपला के जंगल में छापेमारी करते हुए तीन गाय और एक बछड़ा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मौके पर गोवंश का कटान करने की तैयारी में थे। वहां से कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस की भनक लगने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया। लेकिन वह जंगल के रास्ते फरार होने हो गए। पुलिस ने बरामद गोवंश को गोशाला में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन भाइयों को आरोपी बनाया है। एसआई सुबोध कुमार का कहना है कि तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, हिंदू संगठनों के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रहीं गोकशी की घटनाओं पर रोष जताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बजरंग दल के विकास त्यागी, हिंदू स्वाभिमान संगठन के अभिषेक त्यागी, हिंदू जागरण मंच के ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने गोकशी की घटनाओं पर रोष जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार गोकशी हो रही है। जब तक गोहत्यारों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई नहीं होगी यह घटनाए रुकने वाली नहीं है।
चोरी की कार समेत एक गिरफ्तार
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने रणखंडी मार्ग से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की एक कार बरामद की है। रविवार रात पुलिस रणखंडी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सड़क पर खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुहैल उर्फ शेखचिल्ली निवासी मोहल्ला लहसवाड़ा बताया। साथ ही बताया कि उसने चार दिन पूर्व नगर की गांधी कालोनी से कार को चोरी किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुहैल को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
लापता हुआ युवक, गुमशुदगी दर्ज
देवबंद। हाशिमपुरा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हाशिमपुरा निवासी विजयपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व सुबह के समय 20 वर्षीय बेटा हिमांशु घर से बाहर निकला था। लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटा। जब उसकी तलाश की गई तो उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।