फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिस्ट्रीशीटर विनोद शर्मा पर आश्रम की भूमि कब्जाने के षड्यंत्र का मामला दर्ज

हिस्ट्रीशीटर विनोद शर्मा पर आश्रम की भूमि कब्जाने के षड्यंत्र का मामला दर्ज

Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर विनोद शर्मा पर आश्रम की भूमि कब्जाने के षड्यंत्र का मामला दर्ज
सहारनपुर। भूमि पर कब्जा करने एवं फर्जी कागजों से करोड़ों रुपये की भूमि हड़पने और बेचने के मामले में देवबंद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए विनोद शर्मा पर चौथा मामला भी दर्ज हो गया है। मंडी कोतवाली में विनोद शर्मा के खिलाफ कबीर चौरा आश्रम की भूमि को फर्जी कागजात तैयारी करके भूमि कब्जाने के प्रयास में षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ मंडी कोतवाली में पहले ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली में चिलकाना रोड स्थित कबीर चौरा आश्रम की भूमि पर कब्जे का प्रयास करने और संचालक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 16 दिसंबर को 16 लोगों के खिलाफ कबीरचौरा आश्रम के संचालक सत्य स्वरूप शास्त्री की ओर से 16 लोगों के खिनाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिनमें रायवाला निवासी जमशेद, आगोश अहमद, बिल्लू उर्फ जरीफ उल हसन, हाजी खुर्शीद बंजारा, राव असलम, राव रियाज, नजीर अहमद, सैयद अथर, बबलू उर्फ फैसल, पप्पू उर्फ शाह नजर, छोटा भूरा, राशिद, अब्दुल कादिर, शहजाद, ऋषभ शर्मा और मिथलेश कुमार दास शामिल थे। महंत सत्य स्वरूप शास्त्री ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने फर्जी कागजातों के आधार पर आश्रम की भूमि पर कब्जे का प्रयास किया था और उन पर भी पैसा लेकर आश्रम भूमि छोड़ने को दबाव बनाया गया था। आश्रम न छोड़ने पर आरोपियों ने आश्रम परिसर में घुस कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मंडी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जमशेद निवासी रायवाला को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ में विनोद शर्मा का नाम भी इस मामले में शामिल हो गया। मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से की गई पूछताछ में विनोद शर्मा का नाम कब्जा के लिए षड्यंत्र रचने में सामने आया है। जिसके चलते विनोद शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। विनोद शर्मा को देवबंद पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed